90 लीटर शराब संग दो आरोपी गिरफ्तार
रेवती। स्थानीय पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम नगर के दुसाध टोली में औचक छापेमारी कर 90 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। टीम ने एक हजार लीटर लहन, दर्जनों भट्ठियां तथा शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम व पता विशाल पासवान निवासी रेवती वार्ड नंबर-दो तथा भिखारी गोंड निवासी गायघाट बताया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार, एसके चौरसिया, एसआई परमानंद त्रिपाठी, अजय यादव, संजय यादव आदि रहे।