मनियर। अपहरण और पाॅक्सो एक्ट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि थाने में पाॅक्सो एक्ट के दर्ज अलग-अलग मामलों में पुलिस टीम ने रविवार को मनियर बस स्टैंड से बृजेश राजभर को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 13 अप्रैल को बेटी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया था। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने पुरूषोत्तम राजभर को खेजुरी मोड से गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र की एक महिला ने नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामले में अपहृता को बरामद कर मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई। संवाद