जिले में मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित सेमेस्टर की परीक्षा आरंभ हो गई। इस दौरान एक नकली पकड़ में आया। जबकि बीस परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परिषद द्वारा निर्धारित मानकों के मुताबिक मंगलवार को तीखमपुर स्थित टाउन पॉलिटेक्निक और राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक समेत पांच केंद्रों परी परीक्षा आरंभ हुई, जिसमें टाउन पॉलिटेक्निक में सुबह की पाली में 317 में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि शाम की पाली में 316 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक में सुबह की पाली 87 के सापेक्ष 80 विद्याथी परीखा में शामिल हुए। जबकि शाम पाली में 133 के सपेक्ष 132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों पालियों में आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते आंतरिक उड़ाका दल के हत्थे चढ़ा, जिसकी उत्तर पुस्तिका अलग से सील कर परीक्षण के लिए भेजी गई। बता दें कि जिले के करीब पांच हजार से भी ज्यादा पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में शुरु हुई है। इसके लिए जिले में करीब पांच केंद्र बनाए गए है। इनमें मुख्य तौर पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक व टाउन पॉलिटेक्निक, तिखमपुर के अलावा शारदा नंद अंचल टेक्निकल इंस्टीट्यूट,बाबा रामदेव सूरदेव पॉलिटेक्निक कालेज और सहदेव पौधरिया पॉलिटेक्निक कालेज शामिल है।