फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल खत्म होने से ट्रैक पर फंसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच गुरुवार को एक ट्रक फंस गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। औड़िहार-छपरा पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। लगभग एक घंटा तक रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। सामग्री को लाने- ले जाने के लिए ट्रक को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को ट्रक रेलवे फाटक के पास जैसे ही पहुंचा टैंक का डीजल खत्म हो गया। इससे बीच ट्रैक ट्रक बंद हो गया। इस दौरान बलिया की तरफ से औड़िहार-छपरा पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। गेट मैन मनोज कुमार ने किसी तरह लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को ट्रक के पास आते-आते रुकवा दिया।
रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण अप हरिहरनाथ एक्सप्रेस लगभग एक घंटा तक बकुल्हा स्टेशन पर व डाउन गोदिया एक्सप्रेस रेवती स्टेशन पर रोकी गई। रेलवे केबिन के पास औड़िहार छपरा पैसेंजर रुकी रही।
विज्ञापन

डीजल लाकर ट्रक को हटाने की कवायद में लगभग एक घंटा लग गया। इसके बाद ट्रेनों का ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा के मेमो पर रेलवे सुरक्षा बल बलिया ने ट्रक चालक के खिलाफ जीआरपी थाना बलिया में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें