फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शान से लहराया तिरंगा, शहर सके गांव तक मची धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक धूम मची रही। राष्ट्रीयध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। भारत माता की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने शहीद स्मारकों पर जाकर पुष्प अर्पित किया। सुखपुरा शहीद स्मारक, विद्या भवन नारायणपुर स्थित शहीद विजेंद्र बहादुर सिंह की प्रतिमा, बांसडीह और रेवती शहीद पर पुष्प अर्पित और शहीदों को नमन किया गया। एसडीएम राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, सीतांशु गुप्ता, राकेश महाजन, रेखा सिंह, ममता सिंह रहे।
इंदरपुर के सेवानंद पांडेय मेमोरियल शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पांडेयपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय, पंचायत भवन पांडेयपुर पर प्रधान सोमेश्वर. पांडेय, ललित कृष्ण वूमेन स्ट्यूट इंदरपुर में प्राचार्य अखिलेश सिंह ने झंडारोहण किया। डीएनवी पैरामेडिकल एंड फर्मेसी कालेज जिगिरसंड में प्रबंधक दयानंद वर्मा और प्रधानाचार्य सैयद अली इमरान रिजवी, सीएचसी बसंतपुर के अधीक्षक डॉ उज्ज्वल प्रकाश ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

रामसखी देवी इंटर कालेज कल्याण डेहरा पर प्रबंधक सत्येन्द्र यादव व प्रधानाचार्य कमलेश यादव की उपस्थिति में एएसआई धर्मवीर यादव ने तिरंगा फहराया। बंशीबाजर (कटघरा) स्थित आरएसएस गुरुकुल एकेडमी पर प्रबंधक जय प्रताप सिंह गुड्डू और मुख्य अतिथि एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। खड़सरा स्थित पंचायत भवन, शाहिद स्मारक और अमृत सरोवर पर पूर्व प्रधान बच्चा सिंह, नवीन सिंह और पीयूष गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
पंचायत भवन हरिपुर पर ग्राम प्रधान शोभा यादव, एएनएम सेंटर सहित अन्य स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि उपेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। आरबी विद्यालय खड़सरा पर प्रबंधक ऋषिदेव वर्मा व दयानंद वर्मा और हृदयानंद वर्मा, एमडी सेनानी इंटर कालेज छोटी विषहर के प्रबंधक विनोद सिंह आर्य और प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, बड़सरी स्थित शहीद स्मारक व अमृत सरोवर सहित गोड़वरा व बड़सरी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान शिवानन्द तिवारी ने तिरंगा फहराया।
खेजुरी स्थित जीबीएस विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र नाथ, मनोज सिंह, अखैनी स्थित पंचायत भवन पर प्रधान दीपक यादव और अशोक यादव, जिगिरसंड पंचायत भवन और अमृत सरोवर पर प्रधान शालावी देवी ने तिरंगा लहराया। श्रीकेशरी प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय पर प्रबंधक व पूर्व प्रधान बलराम प्रसाद गुप्त ने ध्वजारोहण किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पर तिरंगा फहराया।
कंदरपुर के चाइल्ड एजुकेशन सेंटर और नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक सुभासपा नेता शेख अहमद अली संजय भाई ने ध्वजारोहण किया। जिगिरसंड के पूर्व प्रधान अरुण वर्मा विद्यालयों पर ध्वजारोहण किया। भीमपुरा के किड़ीहरापुर स्थित लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल व सोना देवी महाविद्यालय में प्रबंधक गिरधर यादव, थाना भीमपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, कुबेर पीजी कालेज में प्रबंधक राम किशोर सिह, पन्ना पीजी कॉलेज में प्रबन्धक कमलेश सिंह, रामकरण पीजी कॉलेज में निदेशक शिवमंगल सिंह, सीतरामी ज्ञानदीप इंटर कालेज में प्रबंधक कैलाश यादव, दुब्बर कृषक इंटर कालेज में प्रबन्धक उमेश यादव, महाराजा सुहेलदेव पीजी कालेज गजियापुर में पूर्व सांसद बब्बन राजभर, ग्राम पंचायत भवन उधरन में प्रधान जितेंद्र गुप्ता, इन्द्रासनी कुवर इंस्टिट्यूट का हायर एजुकेशन में प्रबंधक कैलाशपति सिंह, कन्हैया स्मारक महाविद्यालय में प्रबंधक अनिता सिंह, ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक मदन सिंह चौहान, जीएसएचएस स्कूल भीमपुरा में प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, आरके पब्लिक स्कूल भीमपुरा में प्रिंसिपल सोना सिंह ने झंडा रोहण किया। ब्लाक कार्यालय रेवती पर बीडीओ मो. शकील अहमद, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन जयश्री पांडेय, थाना पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में डायरेक्टर सुदेश उपाध्ययाय तथा प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी की उपस्थिति में सत्य प्रकाश तिवारी, शेमुषी विद्यापीठ में डायरेक्टर अभिषेक तिवारी की उपस्थिति में विद्यालय के वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, गोपालजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती में कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पीडी इंटर कॉलेज गायघट में प्रधानाचार्य केडी मिश्र, आरएनपी पब्लिक स्कूल पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक और जय श्री पांडेय, प्रावि बिशुनपुरा पर प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, कम्पोजिट वि व प्रावि भोपालपुर पश्चिमी तथा पूर्वी में प्रधान रज कुमारी देवी तथा अजीत चौधरी ने ध्वजारोहण किया। साईं पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक राम प्रवेश पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सहतवार के लिटिल स्टार स्कूल के प्रबन्धक अजीत दीक्षित, प्रभावित विद्यापीठ पर हरेराम यादव, आर एनएस कान्वेंट में रोहित कुमार सिंह, सर्वोदय इण्टर स्कूल के हीरालाल वर्मा, गोल्डन पब्लिक स्कूल में विश्वकर्मा यादव, सैनिक कान्वेन्ट के सुरेश यादव, चैनराम इण्टर स्कूल में मदन पान्डेय, नगर पंचायत में अध्यक्ष सरिता सिंह, थाने में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने झण्डा रोहण किया।
रसड़ा तहसील में उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, ब्लाक पर प्रमुख प्रभाकर राव, नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी मो फइम कुरेशी, संवरा साईं चैरिटेबल आंख अस्पताल में डॉ. पंकज सिंह, सीवीएस गैस एजेंसी में प्रवन्धक संजीव कुमार सिंह, श्रीनाथ परिसर में महंथ कौशलेन्द्र गिरी, फुलेहरा स्मारक शिक्षण संस्थान में गोविन्द नरायण सिंह, बिरजा सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर संजीव कुमार सिंह, बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज में शिवेन्द्र बहादुर सिंह, सरोज रायल एकेडमी स्कूल में चन्द्रमा सिंह, चन्द्रदीप सिंह महाविद्यालय राघोपुर में सतीश सिंह, श्री नाथ बाबा महाविद्यालय में अवधेश सिंह, इमामिया इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक सैयद मुजतबा हुसैन, श्रीराम आशीष सिंह इण्टर कालेज में आशुतोष कुमार सिंह, एसकेडी कोचिंग सेंटर में राजेश कुमार गुप्ता, इलाहाबाद कोचिंग सेंटर में प्रबंधक कौशल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा में भाषण प्रतियोगिता हुई। पौधरोपण भी किया गया। संदीप कुमार ने तृतीय स्थान, धनंजय यादव ने द्वितीय स्थान एवं अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अभय नाथ सिंह ने कहा कि हम ब्रिटिश संस्कृति के दुष्परिणामों के शिकार हैं। प्रबंधक लल्लन सिंह थे।
ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी वंशी बाज़ार में प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में विद्यार्थियों की भूमिका देश हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है।तेजी से विकास करता हुआ भारत युवाओं और विद्यार्थियों के बल पर ही विश्व समुदाय में अपनी मजबूत पकड़ रख सकता है। उप प्रधानाचार्या शीला सिंह, जेपी तिवारी, दीपक तिवारी, राजीव पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय थे।
तहसील में उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान, कंपोजिट विद्यालय नवानगर में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव, एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवान कला में नियाज अहमद, सनराइज पब्लिक स्कूल में आरपी गुप्ता, नवोदय निजी आईटीआई तिलौली में संतोष वर्मा, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में डॉ.नरेंद्र गुप्ता, थाना में दिनेश पाठक, नगर पंचायत कार्यालय में सावित्री देवी, अमृत सरोवर किला के पोखरा पर पूर्व विधायक संजय यादव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौक नगरा मोड़ पर पूर्व विधायक भगवान पाठक ने ध्वजारोहण किया।
बैरिया तहसील भवन पर उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, बैरिया थाना पर एसएचओ धर्मवीर सिंह, दोकटी थाने पर मदन पटेल ने झंडा फहराया, नगर पंचायत कार्यालय बैरिया पर अध्यक्ष शांति देवी, डॉ लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अरुण चौबे, बैरिया संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में प्राचार्य डाक्टर अरबिन्द कुमार राय,डाक्टर बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य गोपालजी, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर बैरिया पर एसडीएम आत्रेय मिश्र, डाकबंगला बैरिया पर नन्हे प्रसाद ने झंडा फहराया।
बेल्थरारोड तहसील पर एसडीएम एआर फारूकी, डीएवी इंटर कालेज प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रेनू गुप्ता, उभांव थाना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र, चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार, सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रिंसिपल डॉ. जेआर मिश्र, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी पर प्रबंधक सतीश दुबे, देवेंद्र पीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉ. हरेराम सिंह, बीबीडी स्मार्ट बाजार में एमडी प्रवीण नारायण ने ध्वजारोहण किया। यूनाइटेड क्लब से व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल डीएवी इंटर कॉलेज स्थित शहीद स्तंभ पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
संत उड़िया बाबा इंटर कॉलेज कुरेजी पर छोटे लाल यादव ने झंडारोहण किया। श्री नाथ बाबा महाविद्यालय इसारी सलेमपुर में शैलेंद्र सिंह पप्पू, बलेसरा पंचायत भवन पर वशिष्ठ नारायण वर्मा, रामप्रवेश आजाद ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक में प्रमुख आदित्य गर्ग ने ध्वजारोहण किया। पहाड़पुर ग्रामसभा में अभय कौशल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने ध्वजारोहण किया। अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में प्राचार्य डा. गौरी शंकर द्विवेदी ने झंडा फहराया।
पीएन इंटर कालेज दुबे छपरा में प्रबन्धक विमला मिश्रा, साधन सहकारी समिति दया छपरा पर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय व सचिव बैजनाथ तिवारी, पंचायत भवन दया छपरा पर प्रधान हृदया वर्मा, प्रावि एक पर प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार पाण्डेय, जूनियर हाईस्कूल दया छपरा पर प्रधानाध्यापक मुस्तफा, मिश्र गिरी के मठिया पाण्डेय पूर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार द्विवेदी ने झण्डा फहराया। रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरार पट्टी में प्रभात फेरी निकाली गई। अगरसंडा ग्राम स्थित सनबीम स्कूल में प्रबंध समिति के सचिव अरूण कुमार सिंह, निदेशक डॉ. कुंवर अरूण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने ध्वजारोहण किया।
चितबड़ागांव श्री वृंदावन तिवारी शहीद स्मारक पर सेनानी परिजनों ने, नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल पर प्रबंधक दीनबंधु गुप्ता ने, जमुना राम मेमोरियल स्कूल में व्यवस्थापक तुषारनंद, मर्चेंट्स इंटरमीडिएट कॉलेज पर प्रधानाचार्य राधेश्याम, दी ग्रामर ज्ञानपीठ विद्यालय पर प्रबंधक राजरती देवी ने, नगर पंचायत में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगरा थाना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, नगर पंचायत भवन पर चेयरमैन इंदू देवी, जनता इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य डॉ. उमेश पांडे, नेशनल कानवेंट स्कूल पर सैयद मुहम्मद युनूस, आरएन इंटरनेशनल स्कूल पर समाजसेवी राम दरश यादव, वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेंकवारी पर डा. अमित कुमार राय, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, प्रधान सुनीता देवी ने ध्वजारोहण किया।
बाबा बलदेव इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ा गांव पर बृजेश सिंह ने झंडारोहण किया। पंचायत भवन ईनामीपुर पर प्रधान श्वेता सिंह, ककरी पर प्रधान चंदा देवी, सुल्तानपुर में प्रधान रामजीत यादव, मलप में प्रधान विनोद चौहान, ताडीबडागांव में किरन यादव ने ध्वजारोहण किया। नरहीं के राधिका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भरौली पर निदेशक वंशनारायण राय, स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविन्दपुर भरौली पर प्रबंधक पारस नाथ राय, प्रेमप्रकाश राय, चौरा विद्यालय पर चन्द्रेश्वर सिंह, नसीरपुर मठ में जगेश्वरी देवी, पलिया खास गांव में शारदा यादव, पिपरा कलां पंचायत भवन पर चंदन कुमार एवं विजय बागी, दौलतपुर में अनिल कुमार सिंह, बैरिया ग्राम सभा में सुभाष चन्द्र, नरहीं पंचायत भवन पर रामनारायण पासवान कृष्णा शिक्षा निकेतन नरहीं पर रविकांत उपाध्याय, जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव पर डा. धर्मात्मानंद, नरहीं खेल मैदान पर गुफरान खान, नरहीं थाने पर थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी में डॉ. मुर्करम, वाईबीएन स्कूल पर लक्ष्मण यादव व अनिल यादव, थाने पर थानाघ्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिगहीं अमृत सरोवर पर प्रधान छितेश्वर तिवारी, बड़ौदा यूपी बैक पर विकास कुमार, पिन्डारी पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि सुदामा यादव ने झंडा फहराया। इन्दिरा जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र के बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा वाटर बोतल एवं लंच बॉक्स का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह थे। रतसर नपं कार्यालय पर अध्यक्ष अजय राजभर, पुलिस चौकी पर अखिलेश नारायण सिंह, डीएस मेमो इंटर कालेज पर . राजेंद्र प्रसाद सिंह, शिवजी सिंह इंटर कालेज पर नागेंद्र सिंह, सीएचसी पर डा. राकिफ अख्तर ने झंडा फहराया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने खई स्थानों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें