आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति परिसर में जुलूस निकालते डाक विभाग के क
- फोटो : BALLIA
फेफना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के डाक घरों से अब तक नौ हजार तिरंगे की बिक्री हो चुकी है। स्थिति ये है कि डाकघरों में तिरंगे का स्टॉक खत्म हो गया है। नए स्टॉक का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, डाक विभाग ने बलिया में शहीद मंगल पांडेय की जन्मस्थली नगवा और शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय की जन्मस्थली रट्टू चक में ऽर घर तिरंगाऽ अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित किया। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को %अमृत महोत्सव% रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 13-15 अगस्त तक ऽहर घर तिरंगाऽ अभियान की घोषणा की है। अभियान के लिए तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाकघर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में बड़ा झंडा ले सकता है। तिरंगा अभियान में ध्वजों की कोई कमी न रहे और समय से पहले हर घर तक तिरंगा पहुंच जाए, इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। 9 और 14 अगस्त को भी डाकघर खुले रहेंगे। बलिया मण्डल के अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि बलिया में डाकघरों से लगभग नौ हजार तिरंगा ध्वज की बिक्री की जा चुकी है। फिलहाल सटॉक खत्म हो गया है। दो दिन में नया स्टॉक उपलब्ध हो जाएगा। तिरंगा ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल www.epostoffice.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है।