निर्भया की 9वीं बरसी पर उसके गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि देती यु?
- फोटो : BALLIA
नरहीं। निर्भया की नौंवी बरसी पर उसके पैतृक गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें गांव की युवतियों द्वारा सेल्फ डिफेंस का भी प्रशिक्षण लिया गया। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली गैंगरेप की शिकार निर्भया का 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तभी से निर्भया के गांव पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर रेड ब्रिगेड क्लब की सदस्यों व गांव के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर निर्भया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रेड ब्रिगेड की दिव्या पांडेय ने कहा कि गांव की बेटी गुड्डन सिंह की गाजीपुर जिले के भांवर कोल थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी नीरज सिंह से शादी हुई थी जिसकी हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया था। पुलिस ने शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। निर्भया के बाबा कहा कि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसकी भी लड़ाई लड़ी जाएगी। रेड ब्रिगेड क्लब की सदस्यों ने गांव की युवतियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया तथा आत्मनिर्भर बनने का गुर सिखाया। इस मौके पर दिव्या पांडेय, आर्य पांडेय, पूर्व अध्यापक लालजी सिंह, सुभाष पांडेय, मोहन मुरारी राय, उमेश पांडेय, बृज बिहारी पटेल, बसंत पांडेय, शिवजी पांडेय आदि मौजूद रहे।