बलिया। वाराणसी के कबीरचौरा में तीन दिवसीय संगीत कार्यक्रम तालांजलि के तहत प्रसिद्ध तबला सम्राट पद्मभूषण पंडित सामता प्रसाद मिश्र (गुदई महाराज) की 26 वीं पुण्यतिथि एवं ताल चक्रवर्ती पं. कुमार लाल मिश्र की स्मृति में तबला वादक आकाश मिश्र ने अपनी प्रस्तुति से शनिवार को श्रद्धांजलि दी। नगर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आकाश मिश्र ने तबले पर एकल प्रस्तुति करते हुए अपने निवास से फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण द्वारा श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आकाश मिश्र पं. गुदई महाराज के परनाती हैं। संवाद