फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा/बेल्थरारोड। बसपा के संस्थापक कांशीराम के 15वें परिनिर्वाण दिवस पर कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओ ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता बदरूदुजा उर्फ बब्लू अंसारी ने कहा कि स्व. कांशी राम आजीवन दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए सामाजिक लड़ाई लड़ते रहे। समता मूलक समाज का सृजन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बीरबल राम, रामजी राजभर, पंकज चौरसिया, डा. आरएस गौतम, नितिन मसीह, अनिल यादव, अशोक कुमार, महबूब आलम, दानिश, मनोज राजभर, सरफराज, सलाउद्दीन अंसारी, रेयाज अहमद मौजूद रहे। बेल्थरारोड के तिरनई ग्राम में श्रद्धांजलि सभा हुई। शुभारंभ छट्ठू राम ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कहा कि कांशीराम ने दलितों, शोषितों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार वर्तमान समय में पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं। गुलाबचंद मौर्य, लल्लन राम, रवींद्र सिंह, दीपक राजभर, रामसागर, प्रमोद शर्मा, राहुल पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें