फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने के मामले में मुकदमा, गिरफ्तारी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चोगडा चट्टी पर तीन अगस्त को स्कूली बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक गड़वार नगरा मार्ग को अवरुद्ध रखा था। इस मामले में पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 34 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को करीब छह लोगों को गिरफ्तार भी की गई।
विज्ञापन

गडवार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी उषा देवी दवा लेकर बाइक से जा रही थी। इसी बीच बाइक फिसल जाने से व सड़क पर गिर गई थी जिसे पीछे से आ रही स्कूली बस ने कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना के बाद पहुंची गड़वार पुलिस ने शव को जैसे ही उठाने का प्रयास किया आसपास के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब जाम नहीं समाप्त हो सका तो मौके पर एडिशनल एसपी दुर्गा शंकर तिवारी पहुंचे। उन्होंने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस मामले में पुलिस ने 34 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि चक्का जाम मामले में 34 लोगों के खिलाफ व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी भी हो रही है शेष लोगों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें