फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोर्ट में पेड़ की डाल टूटकर गिरी, अधिवक्ता सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिविल कोर्ट परिसर में पश्चिमी कोर्ट के सामने बारिश के चलते एक हरे पेड़ की मोटी डाल अचानक टूट कर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहीं, कई वादकारी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अधिवक्ता अपने-अपने चेंबर में बैठकर वादकारियों का कार्य कर रहे थे। इसी बीच करीब 11:35 बजे एक पेड़ की डाल अचानक तेज आवाज के साथ गिरने लगा, तेज आवाज को सुनकर अधिवक्ता व वादकारी अपने-अपने दिशा में भागे। जबकि एक अधिवक्ता विकास पांडेय (50) निकासी रेवती कस्बा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कुछ वादकारियों को भी मामूली चोटें आई है। घायलों में वादकारी बबलू राय, साहिल, अभिमन्यु को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल अधिवक्ता का उपचार चल रहा है। अध्यक्ष देवेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि जजी परिसर में जर्जर पेड़ कटवाने के लिए जिला जज को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें