फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोहित के पिता को परिवहनमंत्री ने सौंपा पांच लाख रुपये का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। विगत दिनों उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा स्व. रोहित पांडेय के परिजनों से मिलने के दौरान पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को नगर विधायक व परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक राशि मृतक के पिता दीपन पांडेय को दिया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। प्रशासनिक स्तर से लेकर न्यायालय तक हर संभव मदद दी जाएगी। कहा कि मुकदमे को शासकीय अधिवक्ता मजबूती के साथ लड़ेगे। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता विश्राम सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, रंजन पांडेय, सरवन पांडेय , गोपाल गुप्ता, सिंटू मिश्रा, राजेश पांडेय, अनिल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें