फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जला, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़ विद्युत उपकेंद्र दुबहड़ का मुख्य 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह अचानक जल जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सहरसपाली से लगायत बसरिकापुर-अगरौली तक के गांवों में चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा कायम हो गया है। ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना पाकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे अवर अभियंता, एसडीओ एवं मैकेनिक्स ने ट्रांसफार्मर मरम्मत करने का अथक प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर बिजली नहीं आने के कारण लोग ढिबरी युग में जीने को मजबूर हैं। वही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटे की दुकानों से केरोसिन तेल का वितरण भी बंद कर दिया गया है। सामान्य दुकानों में केरोसिन तेल बिक भी नहीं रहा है। यदि संजोग से किसी दुकान पर बिक भी रहा है तो लगभग 100 प्रति लीटर है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दूसरे दिन ही लोगों के मोबाइल एवं अन्य विद्युत आधारित यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के बलिया प्रतिनिधि एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बताया कि नोएडा से बलिया ट्रांसफार्मर आने में करीब से चार दिन का समय लग सकता है। जिसके लिए मंत्री लगातार उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें