फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निरीक्षक व उप निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जिसमें पुलिस लाइन से विवेक कुमार श्रीवास्तव को सुखपुुरा प्रभारी, हल्दी से रामसजन नागर को भीमपुरा, पुलिस लाइन से श्रीधर पांडेय को बांसडीह प्रभारी तथा पुलिस लाइन से सुरेेश चंद्र द्वविेदी को हल्दी प्रभारी का भार सौंपा है। हल्दी थानाध्यक्ष के रूप में सुरेश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को पदभार संभाला। इससे पहले सुरेश चंद्र द्विवेदी यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात थे। पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठीक ठाक रहे यही मेरा प्रयास होगा। नवागत कोतवाल बाँसडीह श्रीधर पांडेय ने पद भार ग्रहण कर क्षेत्र के लोगों से शांति कायम रखने की अपील किया। कहा कि गलत कार्यो में कोई भी अगर लिप्त होगा तो कत्त्ई बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें