बलिया। एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे 10 लेखाकारों को स्थानांतरण दूसरे ब्लाॅकों में हुआ है। इसमें जिला विकास कार्यालय में उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में संबंद्ध लेखाकार सुजीत कुमार श्रीवास्तव को मुरलीछपरा ब्लाॅक पर तैनाती की गई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला विकास अधिकारी ने लेखाकारों की नवीन तैनाती की सूची जारी की है। लेखाकार अश्वनी कुमार उपाध्याय को विकास खंड बैरिया से जिला विकास कार्यालय में कार्यालय उपायुक्त स्वत: रोजगार से संबंद्ध किया गया है। लेखाकार नरेंद्र गुप्ता विकास खंड चिलकहर से बैरिया, वीरेंद्र राम मुरलीछपरा से गड़वार, पिंटू राम रेवती से सोहांव, संजय सिन्हा सोहांव से रेवती, सुरेश कुमार सीयर से चिलकहर, संतोष कुमार गौतम को नगरा से सीयर, शिव जी सिंह रसड़ा से नवानगर व शमशाद आलम को नवानगर से रसड़ा ब्लाक पर तैनाती की गई है। जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने सभी लेखाकारों को नवीन तैनात स्थल पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया है।