फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड रिमॉडलिंग व दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और डबलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। आधा दर्जन ट्रेन छह से 12 घंटे तक विलंब हुई। इसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुरेमनपुर बकुलहा में रेलवे की ओर से यार्ड रिमॉडलिंग और रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। इसलिए दिन में 12 बजे के बाद शाम को 6:30 बजे तक ट्रेनों का आवागमन विलंबित किया गया है। इसके कारण सोमवार को अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 11 घंटे देर से शाम सात बजे सुरेमनपुर पहुंची। वहीं, अप साबरमती एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से शाम सात बजकर 20 बजे सुरेमनपुर पहुंची। वहीं, डाउन सद्भावना एक्सप्रेस सायं 7 बजकर 40 बजे सुरेमनपुर पहुंची।
इसके अलावा, अन्य ट्रेनों के भी काफी विलंब से चलने के चलते यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा के अनुसार, यह क्रम 20 अक्तूबर तक जारी रहेगा। रिमाडलिंग और दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का सामान्य परिचालन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें