गुदरी बाजार बड़ी मस्जिद स्थित मदरसा जामिया अरबिया मिफ्ताहुल उलूम में 142 हज यात्रियों को मास्टर ट्रेनर हाजी मुमताज ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डा. अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया। मास्टर ट्रेनर हाजी मुमताज ने हज यात्रा के बारे में तकनीकी जानकारियां दी। बताया कि यात्रा के दौरान परेशानी आने पर कहां संपर्क करना है। मदरसे के प्रबंधक असगर, उप प्रबंधक निजाम, मौलाना अजहर, कारी वाहिद, हाफिज आसिफ, कारी हन्नान, मास्टर नसरुद्दीन मौजूद रहे।