बलिया। ओडीओपी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि हमलोगों ने विगत वर्ष ओडीओपी के बिंदी बनाने का प्रशिक्षण जिला उद्योग विभाग द्वारा प्राप्त किया था।
प्रशिक्षण के दौरान ही जिला उद्योग विभाग में अवैध रूप से कार्यरत लोगों ने एक महिला ने बिंदी बनाने में प्रयोग होने वाले टूल किट दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिलाओं से 15 सौ से 35 सौ रुपये एक युवक को दिलावा दिया था। उन्होंने कहा कि था कि टूल किट प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा पैसा लिया जाता है। इसके सभी प्रशिक्षु महिलाओं ने अपना-अपना पैसा विभाग में अवैध रूप से कार्यरत एक युवक को दे दिया था।
हमलोगों के पैसा जमा करने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी टूल किट प्राप्त नहीं हुआ तो हम लोगों ने जिला उद्योग विभाग में पहुंचकर टूल किट की मांग या फिर अपना पैसा वापस करने की मांग की। इसके बाद उक्त महिला और युवक द्वारा पैसा और टूल किट देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद पुन: हम महिलाओं ने नवागत जिला उद्योग विभाग के उपायुक्त मायाराम से मुलाकात किया। जिस पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि टूल किट के नाम पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की पैसे की मांग नहीं किया जाता है।
इसके बाद उक्त महिला ने हम लोगों को बार-बार धमकी दे रही है। महिलाओं ने सीडीओ से मांग किया है कि हम प्रशिक्षु महिलाओं का पैसा वापस कराया जाए और टूल किट का वितरित किया जाए। मौके पर सुमन देवी, आरती देवी, कु. संजू ठाकुर, रंजू देवी,उषा, ज्योति देवी, कंचन देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी आदि रही।