बैरिया। कोलकाता से सुरेमनपुर बलिया होकर गोरखपुर तक जाने वाली पूर्वांचल कोविड-19 स्पेशल ट्रेन का परिचालन यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलेगी। इसकी जानकारी देते हुए सुरेमनपुर के स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने बताया कि रेल प्रबंधन ने इस बाबत आदेश भेजा है। बताया कि पूर्व की तरह हावड़ा से गोरखपुर तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का सुरेमनपुर में स्टॉपेज नहीं है। जबकि डाउन में इसका सुरेमनपुर में स्टॉपेज रहेगा। दूसरी तरफ इस ट्रेन के सुरेमनपुर में स्टॉपेज नहीं होने के कारण लोगों को भारी असुविधा उठानी पड़ रही है। इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पश्चिमी बंगाल में रहते हैं और वहां से यहां आने के लिए एकमात्र यही ट्रेन है।