फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा भारी वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर सेतु पर 21 अगस्त से भारी वाहनों का धीमी गति से आवागमन शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड देवरिया के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज से पुल भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इनकी गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक हो, ताकि रिपेयरिंग कार्य में बाधा उत्पन्न न हो सके। उन्होंने बताया कि जनता की प्रबल मांग तथा उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुल पर भारी वाहनों का धीमी गति से आवागमन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। बता दें कि पुल की मरम्मत को लेकर पिछले आठ माह से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें