फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नीट परीक्षा समाप्त होते ही सड़कों पर लगा जाम

विज्ञापन
नगर के टीडी से नीट की परीक्षा देने के बाद अपने गंतव्य को जाते परीक्षार्थी।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नीट परीक्षा समाप्त होते ही सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे चित्तू पांडेय चौराहे से कुंवर सिंह चौराहे तक करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस जाम को खत्म कराने के लिए जूझती दिखी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ एक साथ परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। इसके चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। चित्तूपांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड और कुँवर सिंह चौराहे के आसपास यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम के दौरान सार्वजनिक परिवहन और ई-रिक्शा की भी कमी दिखी। कई छात्र भीषण गर्मी के बीच पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें