फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। व्यापारियों ने कोरोना काल में रोस्टर के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में शनिवार को चौक शहीद पार्क परिसर में रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान रानू ने कहा कि महामारी में दुकान के साथ साथ घर बार चलाना मुश्किल है। ऐसे में जिला प्रशासन प्रतिदिन दुकानदारों का हजारों का चालान काट कर और परेशान कर रहा है। प्रशासन से मांग किया कि सप्ताह में पांच दिन पूर्ण रूप से दुकान खोलने का आदेश जारी करे। इस मौके पर व्यापारी नेता अरुण गुप्ता, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल युवा जिलाध्यक्ष आकाश पटेल, नीतिश सिंह, जितेंद्र चतुर्वेदी, जगदीप सिंह, राजेश गुप्ता, आयुष, भोपाल सिंदुरिया, विकास, रवि, गोलू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें