फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: व्यापारियों ने दवा कारोबार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को नवपदस्थ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बुके और अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया गया। दवा कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने दवा व्यापारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, विशाल सिंह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें