फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यापारी की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। सड़क हादसे में घायल कस्बे के पांडेय के पोखरा निवासी व्यवसायी सुरेश गुप्ता (41) का रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर के राजा भवन के सामने बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली में 16 जून की देर शाम सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकरा गई। बाइक सवार बांसडीह कस्बा निवासी जीतू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सुरेश का इलाज वाराणसी के बाद लखनऊ में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी भी मौत हो गई। सुरेश की बड़ी बाजार स्थित चावल मंडी में किराना की दुकान हैं। उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। युवा व्यवसायी के निधन पर पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर, दिग्विजय सिंह, मिंटू मिश्र, राजेश गुप्ता, राकेश मिश्रा, प्रतुल ओझा, मनोज साहू आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें