फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर चालक की पिटाई, तीन नामजद आरोपितों पर शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। परसिया गांव में सोमवार शाम ट्रैक्टर चालक रवींद्र यादव की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। रवींद्र ने मंगलवार को थाने में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह खेत की जुताई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची ट्रैक्टर के सामने आ गई। रवींद्र ने ब्रेक लगाकर बच्ची को सुरक्षित बचाया। आरोप है कि इसके बाद सीताकुंड निवासी संजय यादव, राहुल यादव और लल्लन यादव मौके पर पहुंचे। तीनों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। इस मारपीट में रवींद्र यादव के सिर में चोट आई। आरोपितों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजू कुमार राय ने बताया कि आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें