फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाल जुलूस निकाल विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार द्वारा बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार की शाम सिविल लाइन स्थित विद्युत वितरण कार्यालय से मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में मशाल लिए नारेबाजी की। मशाल जुलूस वितरण कार्यालय से शुरू होकर विकास भवन, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा होते हुए वितरण कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर बीबी सिंह, सुनील सिंह, देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें