इस उदाहरण से उन्होंने अभिभावकों को भी उनकी जिम्मेदारी समझाईं। यह मायने नहीं रखता कि आप किस जाति, धर्म या वर्ग के हैं। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, अभी से अनुशासित होकर मेहनत करेंगे तो आपका भविष्य बेहतर होगा। आपने जो लक्ष्य सोचा है उसे अवश्य प्राप्त करेंगे।
एसपी एस आनंद ने कहा कि कोई किसी की कॉपी न करे। जिसमें रुचि हो, उसी में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उचित मार्गदर्शन के लिए अपने गुरु और अभिभावकों से सलाह लें। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ जीवन में अच्छा नागरिक बनने और संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करने करने की सलाह दी। अभिभावकों को उनकी जिम्मेदारी भी समझाई।
जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कहा कि 10वीं और 12वीं टॉप करना सफलता की पहली सीढ़ी है। यहां से संभल कर आगे बढ़ना है। विद्या ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता है।
इससे पहले अतिथियों जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसपी एस आनंद, जेएनसीयू के वीसी प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शहर के टाउन हॉल स्थित बापू भवन में समारोह का उद्घाटन किया।
जिले के टॉपरों के अलावा यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अवार्ड पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। प्रायोजक आदर्शनी टीवीएस के नितिन वर्मा ने गिफ्ट हैंपर देकर मेधावियों को सम्मानित किया। करियर काउंसलर नीरज राय ने बच्चों को मोटिवेट करने के साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को समाधान किया। संचालन शुभम तिवारी ने किया।