बलिया। इस वर्ष भी योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मुफ्त में सफर करने का तोहफा दिया है। महिलाएं रोडवेज बस से रक्षाबंधन के दिन रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। मालूम हो कि योगी सरकार बीते दो सालों से रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए प्रदेश के सभी रूटों पर मुफ्त बस सेवा का उपहार दे रही है। इस बार भी यह सिलसिला जारी है। गुरुवार को सरकार के परिवहन मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने परिवहन विभाग के अफसरों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किया था। इस बाबत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन बिंदु कुमार ने बताया कि 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को नि:शुल्क सेवा प्रदान होगी। इसका आदेश प्राप्त हो गया है।