फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: आज बलिया दौरे पर CM Yogi, द्वाबा वासियों को देंगे दो बसों की सौगात, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Wed, 21 Jun 2023 08:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

21 जून को जयप्रकाश नगर में सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर व प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में द्वाबा वासियों को बुधवार को दो नई रोडवेज बसों की सौगात मिलने वाली हैं। एक जयप्रकाश नगर को सीधे लखनऊ और कानपुर से जोड़गी। दूसरी लोकनायक की जन्मभूमि को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से कनेक्ट करेगी। दोनों बसों को 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभाग बसों के संचालन को मूर्त रूप देने जुटा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli: डीजे पर नाचने से मना करने पर पत्नी को जड़ा थप्पड़, कुछ देर बाद कमरे में इस हालत में मिली
21 जून को जयप्रकाश नगर में सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर व प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी के दरवाजे पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेगे। लेकिन इन कार्यक्रमों से पूर्व वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव को लखनऊ-कानुपुर और वाराणसी से जोड़ने के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत दो बसों को मुख्यमंत्री मौके पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश नगर से लखनऊ और वाराणसी के दो बसें संचालित की जानी है, जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। - राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ फोरमैन, बलिया डिपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें