फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आज अंतिम दिन, प्रमाण पत्र आवेदन तहसीलों में अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आज अंतिम दिन, प्रमाणपत्र आवेदन तहसीलों में अटके
विज्ञापन

प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने से छात्र परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। एक ओर सरकार अधिक से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने के लिए हर उपाय कर रही है। वहीं, तहसीलों से प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने से छात्र परेशान हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 7 नवंबर है जबकि सभी तहसीलों में प्रमाणपत्र के दो हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं।
ग्रामीण इलाकों में जनसेवा केंद्रों का संचालन किया जाता है। हालांकि करीब आठ वर्ष पहले जिले को ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में शामिल कर लिया गया और सभी सेवाओं को इसी के माध्यम से देने की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में शासन की ओर से जिले में जनसेवा केंद्रों के संचालन के लिए दो एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रावधान किया गया है कि किसी भी आवेदन को अधिकतम 15 दिनों के अंदर और विशेष परिस्थितियों में जांच करने की दशा में अधिकतर 20 दिनों में निस्तारित कर दिए जाएं। वर्तमान में प्रमाण पत्रों के नहीं मिलने से खासकर दशमोत्तर के छात्र परेशान हैं क्योंकि सात नवबंर तक ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील लंबित आवेदनों की संख्या
सदर 392
सिकंदरपुर 366
बैरिया 282
बांसडीह 288
रसड़ा 389
बेल्थरारोड 293
-----------------------
आवेदनों को समय सीमा के तहत निस्तारित करने का निर्देश सभी लेखपालों को दिया गया है। अधिकांश आवेदन समय सीमा में जारी हो जाते हैं। इसमें लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी। - प्रशांत नायक, उपजिलाधिकारी सदर, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें