बलिया। व्यवसायिक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग के बकाया टैक्स जमा करने उद्देश्य से शुरु की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का आज यानी शुक्रवार को आखिरी दिन है। 26 अगस्त के बाद ओटीएस योजना के लिए बकायेदार पंजीकरण नहीं करा पाएंगे। इसके बाद विभाग के अधिकारी वाहनों को जब्त करने व अन्य विभागीय कार्रवाई करेंगे।
शासन ने वाहन मालिकों को वाहनों का टैक्स जमा करने के लिए कर में छूट देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद बकायेदारों ने बकाया जमा नहीं कराया। बकायेदारों को टैक्स जमाकर करने के लिए परिवहन विभाग ने अंतिम मौका दिया था। टैक्स जमा करने के लिए वाहन स्वामी को 26 अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के प्रति बकायेदार वाहन स्वामी कम रुचि ले रहे हैं। जबकि यह योजना उनके हित की है। अगर 26 अगस्त तक बकाएदार वाहन स्वामी एक हजार रुपया देकर पंजीकरण करा लेगें तो उन्हें तीन माह की अतिरिक्त अवधि मिलेगी, जिसमें वो अपना बकाया चुका सकते हैं।