सिकंदरपुर। ऑपरेशन सिंदूर और वीर जवानों के साहस को सम्मान देने के लिए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन का नेतृत्व सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव ने किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज से आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी इंटर कॉलेज पर आकर सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। रास्ते भर आम जनता ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अरविंद कुमार राय, संजय जायसवाल, आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, चंदन राय, गोपाल चौरसिया, जितेंद्र सोनी, जितेंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश राय बबलू, छोटू राजभर आकाश पांडे, मनोज सिंह, रामजी राय थे। संवाद