नरहेजी महाविद्यालय में छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाते शिक्षक।
- फोटो : BALLIA
नगरा। मिशन शक्ति के तहत श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में शनिवार को महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु आयोजित विधिक संगोष्ठी हुई, जिसमें विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ बलिराम राय, कानूनविद् प्रमोद कुमार सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दृष्टि से छात्राओं एवं महिलाओं को कानून की विविध धाराओं से परिचित कराया। महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए। मनोवैज्ञानिक राम जी सिंह ने मनोवैज्ञानिक दृष्टि से छात्राओं को भय मुक्त करने की भरपूर कोशिश किया। गोष्ठी के उपरांत मार्शल आर्ट विशेषज्ञ विपिन चौबे ने छात्राओं को समाज में व्याप्त बुराई से लड़ने के लिए गुर सिखाए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्णमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. विकास राय, धनंजय शर्मा, राजेश सिंह, अशोक सिंह, डॉ. शोभा मिश्रा, याष्मीन बानो आदि रहे।