फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर नवानगर चट्टी के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल युवकों की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी विकास सिंह (19) पुत्र तेज सिंह, सौरभ उपाध्याय (20) पुत्र अजय उपाध्याय और झारखंड के रांची निवासी सुनील (25) के रूप में हुई है। विकास और सौरभ पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने बेल्थरारोड की ओर जा रहे थे, जबकि सुनील बाइक से सिकंदरपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह नवानगर चट्टी के पास पहुंचा, दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें