फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बीत गए तीन सप्ताह, गड्ढामुक्त अभियान का नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश के बावजूद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान धरातल पर नहीं उतर सका है। अभी लोक निर्माण विभाग टेंडर से लेकर अन्य प्रक्रिया में ही उलझा हुआ है। नगर के ही कई मार्गों को ईंट का टुकड़ा डालकर काम चलाया जा रहा है। जबकि 15 नवंबर तक डेटलाइन तय की गई है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तीन सप्ताह पहले शासन की ओर से कवायद शुरु की गई। सरकार की ओर से जिले के 185.305 किलोमीटर 152 जर्जर सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण आदि के लिए 3431.13 लाख की स्वीकृति देते हुए बतौर पहली किस्त 1715.96 लाख जारी किया।
इन कार्यों की जिम्मेदारी जिले के लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों को दी गई है। शासन से 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश है लेकिन अभी तक कार्य धरातल पर नहीं उतर सके हैं। बताया जाता है कि कार्यों को लेकर दोनों विभागों की ओर से टेंडर व अन्य प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा काफी खराब है। इसके अलावा नगर में कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे वर्षों से बने हुए हैं। इन गड्ढों को मिट्टी, ईंट की टुकड़ों से भरकर ह्यूम पाईप का टुकटा खड़ा किया गया है ताकि कोई वाहन इस गड्ढे से होकर न गुजरे।

इस बाबत लोक निर्माण के अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता ने बताया कि जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रक्रिया चल रही। जल्द ही सड़कों पर कार्य भी शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें