फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल से अनुपस्थित मिलीं तीन शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। शिक्षा क्षेत्र मनियर के हथौज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय का सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नामांकित कुल 100 छात्राओं के सापेक्ष महज 43 ही उपस्थित मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया, इसमें तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन कर रही थीं। इसमें पाया गया कि भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। वार्डन को मेन्यू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय हथौज का निरीक्षण किया। उपस्थित रजिस्टर को चेक किया। सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें