फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डंपर की टक्कर से मेन लाइन के तीन पोल ध्वस्त, 40 गांवों में 18 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी पड़ते ही बिजली की कटौती व अनियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में स्थित पेयजल नलकूपों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है। पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उधर, सोहांव ब्लॉक के 40 गांवों में 18 घंटे से आपूर्ति ठप है। ग्रीनफील्ड निर्माण को लेकर मिट्टी ढुलाई करने वाले डंपर के धक्के से मेन लाइन के तीन पोल शुक्रवार की आधी रात का ध्वस्त हो गए। विभाग कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जुटा है।
विज्ञापन

गर्मी पड़ते ही बिजली की आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की कटौती होने लगी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में कटौती का रोस्टर भले ही छह घंटे का निर्धारित हो लेकिन आठ से नौ घंटे की कटौती हो रही है। अनियमित आपूर्ति के कारण जहां गर्मी से लोग परेशान हो जा रहे हैं वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थापित पेयजल नलकूपों का संचालन प्रभावित होने से पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है।
कार्यदायी संस्था पर मुकदमा की तैयारी
सोहांव ब्लॉक क्षेत्र बीते दो वर्षों से बिजली संकट से जूझ रहा है। वर्तमान में इस क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण को डंपर से मिट्टी ढुलाई की जा रही है। शुक्रवार की रात एक डंपर कुंडेसर पावर हाउस से आ रही मेन लाइन के पोल से टकरा गया, इससे तीन पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर की आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में आपूर्ति बंद है। शनिवार को पूरे दिन विद्युत विभाग व ग्नीनफील्ड की कार्यदायी संस्था के बीच खींचतान जारी रही। शाम को विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर के अवर अभियंता जयद्रथ ने बताया कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, इसके बाद कार्य कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त पोल व तार को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की थी लेकिन अबतक उसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। बता दें कि दो माह पहले भी मिट्टी ढुलाइ करने वाले डंपर ने भरौली-टुटुवारी मार्ग पर स्थित तीन पोल व तार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके चलते 13 गांवों की आपूर्ति चार दिनों तक बाधित रही।
विज्ञापन

आपूर्ति के दौरान आए दिन फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है। साेहांव क्षेत्र में डंपर से मेन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराने काे कहा गया है।- नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें