फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टेबल हटाने के विवाद में हमला, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र फेफना के सागरपाली गांव में शनिवार को टेबल हटाने को लेकर पट्टीदारों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक हो गई। हमले में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के अशोक राम ने आरोप लगाया कि मैं अपने घर पर मौजूद था। तभी पट्टीदार मुन्ना राम से टेबल हटाने को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मुन्ना राम ने अपने पुत्रों सुनील और अजीत के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने टंगारी, डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें मेरे बेटे नंदू राम, शिपू राम, राकेश राम जख्मी हो गए। शोरगुल सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। फेफना के थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें