फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन और मकान सरयू में समाए, अब तक 42 मकान गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में सरयू का कहर जारी है। नदी की लहरों ने शनिवार की भोर में अचानक शीला देवी के मकान को अपने अंदर समाहित कर लिया। लोग तेज आवाज सुनकर दहशत में आ गए। काफी लोग देखने के लिए दौड़े तब तक प्रभुनाथ यादव व बच्चा यादव का मकान भी सरयू नदी के लहरों के भेंट चढ़ गया। लेखपाल राजू यादव के अनुसार इस वर्ष अब तक 42 परिवार कटान से बेघर हो चुके हैं। इसमें 15 पक्के मकान और एक कच्चा मकान शामिल है।
विज्ञापन

गोपालनगर टाड़ी में 300 मकान वाली बस्ती के लोग तेजी के साथ अपने मकानों को तोड़ने में लगे हैं। कटान पीड़ित अपने सामानों को समेटने व अपने लिए छप्पर की व्यवस्था में लगे हैं। उनके मासूम बच्चे भूख से रोते-बिलखते दिख रहे है।
बाढ़ खंड के अवर अभियंता रजनीकांत राय के अनुसार सरयू नदी के जलस्तर में प्रति घंटा एक सेमी से वृद्धि हो रही है। चांदपुर में शुक्रवार की शाम चार बजे पानी का गेज 57.36 मीटर था जो शनिवार की सुबह आठ बजे 57.48 मीटर हो गया। मांझी में शनिवार की शाम चार बजे जलस्तर का गेज 53.55 मीटर था जो शनिवार की सुबह आठ बजे 53.65 मीटर हो गया। डीएसपी हेड पर शुक्रवार की शाम चार बजे 63.57 मीटर था जो शनिवार की सुबह आठ बजे 63.69 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें