फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला योजना समिति के लिए चुने गए तीन सदस्य, एक निर्विरोध व दो के लिए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में नई जिला योजना समिति के गठन को लेकर रविवार को चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। जिला योजना समिति में कुल 35 सदस्य होंगे। जिले में कुल तीन सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया। तीन अलग-अलग नगर पंचायतों से एक-एक सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

जिला योजना जिले के विकास कार्यों की रूपरेखा होती है। जिला योजना की बैठक में विधान सभा, लोक सभा, जिला पंचायत, नगर निकायों का प्रतिनिधित्व होता है। इस बैठक में जिले के विकास का खाका तैयार किया जाता है। लेकिन जब भी जिला पंचायत व नगर निकायों का चुनाव होता है इसके सदस्यों में बदलाव होता है। इसके लिए निर्धारित सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। करीब डेढ़ माह पहले नगर निकाय चुनाव होने के कारण जिले में जिला योजना समिति के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। कुल तीन सदस्यों को चुना जाना था। इसमें एक अनुसूचित जाति, एक अन्य पिछड़ा वर्ग व एक अनारक्षित महिला सदस्य के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई। नगर निकाय क्षेत्रों से चुने जाने वाले जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ। इसमें नगर पालिका परिषद बलिया की सभासद निशा रावत को निर्विरोध चुना गया जबकि नगर पंचायत बेल्थरा रोड के राम मनोहर और नगर पंचायत रेवती की सुशीला यादव देवी को सविरोध चुना गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर एस फारुकी की देखरेख में चुनाव कराया गया।बेल्थरारोड। जिला योजना समिति पिछड़ा वर्ग के सदस्य पद के चुनाव में बेल्थरारोड के भाजपा सभासद राममनोहर गांधी ने शानदार जीत दर्ज किया। गांधी को कुल 169 में 118 सभासदों ने वोट दिया और व मुनव्वर हुसैन को 71 मतों से शिकस्त दे जीत का परचम लहराया। मुनव्वर को 47 मतों से संतोष करना पड़ा। बेल्थरारोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने जिला योजना समिति के सदस्यों को जीत पर बधाई दी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव व एस फारुकी की देखरेख में हुए चुनाव में कुल 195 मतदाताओं में 169 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राममनोहर गांधी की जीत पर सभासद नीलेश दीपू, दुर्गावती, सुधीर मौर्य, परवेज हमजा, नेक परवीन, संगीता वर्मा, नैयर अहमद, सतीश गुप्ता, दिनेश गुप्त, सद्दाम, जीनत परवीन, सरिता देवी ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा से कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें