फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोर सील, दवाएं जब्त

विज्ञापन
रतसर कस्बा में दवा की दुकान की जांच करते औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला ने शुक्रवार को छापेमारी कर रतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के संचालित तीन दुकानों को सीज कर उसमें रखी सभी दवाओं को जब्त कर लिया। दुकानदारों को भी साथ लाकर थाने पर दे दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर गड़वार थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। साथ ही दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित मेडिकल स्टोर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को मऊ औषधि निरीक्षक के साथ बलिया के औषधि निरीक्षक के संयुक्त रूप से छापेमारी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के बगल में कई वर्षों से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। सभी दवाओं को जब्त कर दुकान को सील कर दिया। तीनों दुकानदारों को गड़वार पुलिस के हवाले कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत गया है। क्षेत्र में अब भी बिना लाइसेंस अवैध रूप से मेडिकल स्टोरों संचालित हो रहे हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची रही। सिद्धेश्वर शुक्ला ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके इनका संचालन बंद नहीं हो रहा था।गिरफ्तार किए गए दुकानदारों में आनंद कुमार राजभर, अमित कुमार तिवारी, अजीत कुमार यादव शामिल हैं। टीम में रवि कुमार पांडेय, राघवेंद्र कुमार सिंह सहित आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें