फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हॉटस्पॉट बने गांवों को किया गया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोग भयभीत हैं। पॉजिटिव केस पाए जाने वाले सम्बंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। इस स्थिति के चलते संबंधित क्षेत्र में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के वार्ड नंबर पांच में पॉजिटिव केस पाए जाने से रेलवे चौराहा से जामा मस्जिद तक एरिया सील कर दी गई है। इसके साथ ही पिपरौली बड़ागांव, आवाया और सरयाडीहू भगत ग्राम में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से लोग सहम गए हैं। उधर, पुलिस व प्रशासन द्वारा मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन और सैनिटाइजर के लगातार प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें