फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति कुपोषित तीन बच्चों का एनआरसी में किय गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। सीडीपीओ सरस्वती शाक्या ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा बच्चों की उम्र के मुताबिक उनकी ऊंचाई एवं वजन की माप की जाती है। यदि किसी बच्चे का वजन उसकी आयु के मानक से कम होता है तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर अतिकुपोषित बच्चों को जिला मुख्यालय पर बने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाता है। जहां चिकित्सक एवं डायटिशियन की देखरेख में बच्चों के पोषाहार के साथ ही तीमारदार की भोजन की व्यवस्था होती है और तीमारदार को पोषण युक्त आहार तैयार करने लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जब चौदह दिन का समय पूरा हो जाता है तो तीमारदार को भत्ता के रूप में प्रतिदिन 50 रुपये की व्यवस्था होती है। बच्चे को स्वथ्य हो जाने पर चौदह दिन के बाद बच्चे सहित उसके तीमारदार को घर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केेद्रों के द्वारा कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाता है। जिसमें कुपोषित बच्चो के तीमारदार को पुष्टाहार एवं सलाह देकर छोड़ दिया जाता है। बताया कि बुधवार की शाम क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव निवासी संतलाल के अति कुपोषित बच्चे आशीष व कृषका एवं रामभवन की पुत्री अंशिका को जिला मुख्यालय के एनआरसी में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें