फोटो सहित...
चोरी के पंपिंग सेट समेत तीन अपराधी गिरफ्तार
खेजुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्घ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेजुरी पुलिस ने सोमवार की सुबह बेलोना मोड़ खड़सरा के पास से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। निरीक्षण में उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस के साथ ही चोरी का एक पंपिंग सेट बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमश: विशुनदेव यादव पुत्र गिरधारी यादव निवासी राजगांव खरौनी कोतवाली बांसडीह, भिखारी राजभर पुत्र नगीना राजभर निवासी केवरा कोतवाली बांसडीह एवं शिवशंकर सिंह पुत्र नर्देश्वर सिंह निवासी चांदपुर थाना गड़वार बताया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि विशुनदेव यादव एक शातिर अपराधी है। जिसके ऊपर आसपास के जिलों के के कई थानों पर विभिन्न तरह के संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, अश्वनी सिंह, इंद्रजीत पटेल एवं नितेश सिंह आदि रहे।