फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालिका समेत तीन कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में तीन कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दो मरीजों के गाजियाबाद और नोएडा में होने की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तीसरा मरीज दुबहर ब्लॉक के एक गांव की 12 वर्ष की बालिका निकली। इसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वहीं पर जांच के दौरान संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंच उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाल संपर्क में आए 13 लोगों की सैंपलिंग की।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोविड पोर्टल पर शनिवार को बलिया निवासी दो व्यक्तियों के संक्रमित होने की खबर मिली। दोनों विगत कई माह से गांव नहीं आए हैं।
विज्ञापन


वहीं, रविवार को दुबहर ब्लाक के एक गांव में तीसरा मरीज होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। संक्रमित बालिका को मुंह में छाला और बुखार का इलाज वाराणसी से चल रहा है। वहीं आने जाने में किसी के संपर्क में आने पर संक्रमित हो गई होगी।

उधर, प्रभारी सीएमएस डा. बीके सिंह ने बैठक कर संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। सैंपलिंग जांच पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। 17 ब्लाकों में रोज 1000 जांचें हो रही हैं। यह आंकड़ा जल्द ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें