फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन चेन स्नैचर गिरफ्तार, 50 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हल्दी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात तीन अंतर्जनपदीय तीन चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू एवं 50 हजार रुपये नकद मिले हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इन चेन स्नैचरों का इन दिनों क्षेत्रों में खासा खौफ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार सिंह पचरुखिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति दीघार गांव की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर कर दिया। भागने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने दौड़कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।
तीनों ने अपना नाम राजू उर्फ लालचंद्र पुत्र रामकुमार बावरिया निवासी खानपुर थाना झिंझाना जनपद शामली, मंगल उर्फ राम पुत्र जगदीश निवासी वार्ड 25 विनोद नगर समराला रोड थाना खन्ना जनपद लुधियाना पंजाब और सोमपाल पुत्र मुंशी राम निवासी खेरी जुनारदार अहमदगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली बताया।
विज्ञापन

तीनों के पास से दो अवैध तमंचा, कारतूसर, रामपुरी चाकू, 35 हजार नगद तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों ने बताया कि यह बाइक पंजाब से चुराई है। इसी बाइक पर बैठकर चेन स्नैचिंग करते हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर अपनी मजबूरी बताकर चेन बेच देते हैं। एक परिचित व्यक्ति जिनका नाम मनोज कुमार पुत्र शशीपाल सिंह है, जो ग्राम जसाला थाना कांधला जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दीघार गांव में पशुचिकित्सालय में कम्पाउंडर थे। उन्ही के यहां रिश्तेदारियां जोड़ कर आते थे। उन्ही के सरकारी रूम पर रहकर इन घटनाओं को अंजाम देते थे। पुनः वापस शामली चले जाते थे।


निशानदेही पर बरामद हुआ 15 हजार और आधार कार्ड
हल्दी। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनके साथ उनके बताए गए स्थान ग्राम दीघार स्थित पशु चिकित्सालय गई। यहां से एक काला बैग बरामद हुआ। इसमें तीनों के कपड़े, एक रेती, एक आधार कार्ड व एक वोटर आईडी कार्ड तथा 15 हजार रुपए नगद बरामद हुए।
पुलिस टीम पर फायर करने तथा उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अंतर्जनपदीय अभियुक्तों में सोमपाल पर बलिया के हल्दी व जौनपुर के कई थानों पर दस मुकदमे, राजू उर्फ लालचंद्र तथा मंगल पर हल्दी में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें