फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पशुओं व तमंचे के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने मंगलवार की भोर में पिकअप में लदी चार पशुओं सहित तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की भोर में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव मय हमराहियों के साथ उधरन बाजार में खड़े थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर एक पिकअप पर गाय लादकर खूंटा के रास्ते कुचहरा पुलिया होते हुए बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रास्ते पर तुरंत घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दी। सामने से आ रही पिकअप को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पशु तस्कर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से गोवध के लिए जा रहे चार पशुओं सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में पशु तस्करों ने अपना नाम मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के कैथौली निवासी हनीफ पुत्र ईशा, घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी टेडवा निवासी सैफुल्लाह पुत्र जुमराती व बब्बन पुत्र डूना बताया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें