फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावली गायब करने व साक्ष्य छिपाने के आरोप में कानूनगो समेत पर तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार बैरिया रजत सिंह की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने गमन व साक्ष्य छिपाने के मामले में रजिस्ट्रार कानूनगो बांसडीह जनार्दन, कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह व उनकी पत्नी रामावती देवी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। तहरीर में तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि त्रिकालपुर निवासिनी गीता देवी पत्नी उपेंद्र सिंह हाल मुकाम बैरिया ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर शिकायत किया था कि पत्रावली संख्या 1441/ 2016 धारा 33/ 34 मौजा बैरिया रामावती बनाम राजेंद्र सिंह फर्जी वसीयतनामा से संबंधित था उक्त मुकदमे की पत्रावली ही गायब है। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को जांच का जिम्मा दिया। जांच में पाया गया कि पत्रावली नहीं मिल रही है और जांच में प्रथमदृष्टया तत्कालीन रजिस्ट्रार जनार्दन व कस्बा निवासी राजेन्द्र सिंह, रमावती देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह को दोषी पाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ साक्ष्य छिपाने आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें