फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फब्तियां कसने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चट्टी पर स्कूली छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे करने और फब्तियां कसने के मामले में ने पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को हेड कांस्टेबल रणजीत यादव व अन्य सिपाही क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी उन्हें कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर चट्टी के पास कुछ मनचले युवक सड़क किनारे खड़े होकर स्कूली छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे हैं। मौके से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान अनीश निवासी रंजीतपुर थाना मनियर, कमलेश निवासी टुकड़ा नं 2 थाना मनियर व गुलडोज निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें