फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक समेत तीन लोगों की हत्या की धमकी, ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों पर चस्पा किया पर्चा

Wed, 14 Aug 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विधायक समेत तीन लोगों की हत्या की धमकी देते हुए ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों पर पर्चा चिपकाया गया है। उसके साथ 10 रुपये का नोट भी चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन
दीवार पर चिपकाया गया पर्ची और विधायक केतकी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों पर 10 रुपये की नोट लगा कर एक पर्चा चिपकाया गया है। जिसमें बीते जुलाई माह में बांसडीह कोतवाली के सामने हुई रोहित पांडेय की नृशंस हत्या का हवाला देते हुए क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, गड़वार के भानु दुबे और छोड़हर के शुभम चौबे की हत्या करने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस को चैलेंज भी किया गया है कि उसके अंदर हिम्मत हो तो वारदात को अंजाम देने से रोक लें। 

विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। उसकी जांच कराई जा रही है। बता दें कि इस तरह के पर्चे पूर्व में भी ब्लॉक मुख्यालय की दीवारों समेत ग्राम सभा असेगा और बेरूआरबारी गांव में चिपकाए गए थे।

अधिकारी बोले
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी में विधायक की हत्या कराने के पर्चे मामले में थाना में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपी तक पहुंचने में टीम लगी है।  -विक्रांत वीर, एसपी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें